Breaking News

स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष ने ठोकी चेयरमैनी चुनाव लड़ने की ताल



शहर के सुन्दरीकरण और नालियों की चौडीकरण को लेकर लड़ेंगे चुनाव: घनश्याम दास जौहरी 

बलिया।।  जिला स्वर्णकार संघ के  जिलाध्यक्ष  घनश्याम दास जौहरी जी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता के माध्यम से अपने आपको आगामी नगर पालिका के चुनाव मे चेयरमैन पद का उम्मीदवार घोषित कर अपने आपको नगर का सच्चा सेवक बनने के लिये लोगों से आशीर्वाद मांगा है। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के जो 25 वार्ड है, उन सभी वार्ड का सुंदरीकरण ,नाली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की समुचित व्यवस्था, सभी गलियों मे प्रकाश की व्यवस्था व अन्य जो भी कार्य जरुरी होंगे वह पूर्ण रुप से प्लान के तहत कराया जायेगा।



शहर के सर्वांगीण विकास के लिये अगर किसी वार्ड मे व्यवधान आएगा तो उसका समाधान उस वार्ड उस वार्ड के सम्मानित नागरिक के बीच चौपाल के द्वारा आपस में चर्चा करके उसका निवारण किया जाएगा। नगर पालिका की तरफ से जो भी कार्य होंगे वह समयबद्ध तरीका से होगा। जो भी ज्वलंत मुद्दा होंगे उसे प्राथमिकता के आधार पर उसी जगह पर तुरंत निवारण कराया जायेगा।

 कहा की शहर के सभी 25 वार्ड की सम्मानित जनता अगर चुनाव में हमे चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाने के कार्य करेंगे तो पूरे अपने मनोयोग से और पूरी तत्परता के साथ पूरी ऊर्जा के साथ हर वार्ड के लोगों के साथ खड़ा नजर आऊंगा। वादा ही नहीं करता निभाकर भी दिखाऊंगा ताकि जनता को लगे कि उनके घर का यह लड़का चेयरमैन की कुर्सी पर बैठा है। ज्यादा बातें ना कर के, हम कार्य करने में विश्वास रखता हूं। दूसरों की तरह कोई आश्वासन नहीं देंगे, मुंगेरी लाल के हसीन सपने नही दिखाएंगे,यह संकल्प लेता हूं कि  हमारे नगरपालिका के चेयरमैन के  (मै किसी का नाम लेना नहीं चाहता हूं)  विचारों से जो 25  वार्ड के सम्मानित जनता अपने को छला महसूस कर घूंटन महसूस कर रही है यह दिन देखने को नहीं मिलेगा।