Breaking News

पत्रकारों की तिरंगा मोटर साइकिल रैली 18 अगस्त को



बलिया।। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बलिया जनपद इकाई के द्वारा 18 अगस्त दिन गुरुवार 2022 को एक तिरंगा मोटर साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का आयोजन करने वाले भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ने जनपद के सभी पत्रकार साथियों को इस यात्रा मे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

   श्री सिंह ने कहा है कि आजादी के इस अमृतकाल के महोत्सव के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जनपद बलिया की तरफ से 18 अगस्त दिन गुरुवार को समय दिन के 11 बजे से एक मोटरसाईकिल तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया गया है।




इस तिरंगा यात्रा मे जनपद के सभी पत्रकार साथियों से शामिल होने की अपील की जा रही है। सभी साथियों से सादर अनुरोध है कि समय से और अपनी अपनी मोटर साइकिल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस यात्रा को सफल बनावे।                 


 निवेदक

मधुसूदन सिंह

प्रांतीय मुख्य महासचिव

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश