Breaking News

यूपी पुलिस के जवानों को ऐसा मिलता है पौष्टीक खाना, एसपी मैनपुरी देख कर हुए भौचक




मैनपुरी।। फिरोजाबाद की पुलिस मेस मे मिलने वाले खाने को लेकर सोशल मीडिया पर रोते हुए सिपाही की वायरल वीडियो आप भूले नही होंगे। घटिया खाना सार्वजनिक रूप से दिखाने के कारण उसके ऊपर अनुशासनत्मक कार्यवाही होने वाली थी। लेकिन आज एसपी मैनपुरी ने जब पुलिस मेस की जाँच की तो खुद भौचक्के रह गये।

हमारे यूपी पुलिस के जवानों को ऐसा खाना मिलता है. कच्ची रोटी, दाल के नाम पर पानी, हद है..!

बनाकर रखी कच्ची रोटियों को देखने के बाद उन्होंने महिला फालवर से कहा कि ये रोटियां हमारे जवान खाएंगे? कहा कि आपको तनख्वाह किस बात की मिलती है। दिल से बनायेंगे तो स्वादिस्ट बनेगी। महिला पुलिस अधीक्षक की हाँ मे हाँ मिलाती रही।

रोटी चेक करने के बाद पुलिस अधीक्षक दाल देखकर तो हैरान हो गये। क्योंकि जिसको दाल बतायी जा रही थी उसमे बहुत देर तक कप्तान साहब खुद दाल ढूंढ़ते रहे लेकिन उनको पानी के अलावा दाल मिली ही नही। इस पर उन्होंने मेस मैनेजर को बुलाकर जमकर फटकार लगायी। इसके बाद कप्तान साहब तोरई की सब्जी मे तोरई ढूंढने लगे। इस सब्जी मे भी पानी मिला दिया गया था।

फिरोजाबाद के सिपाही ने हकीकत दिखायी तो उसके खिलाफ कार्यवाही प्रचलित है। अब जब खुद कप्तान साहब ही हकीकत देख लिये और खुद सिपाहियों से कहते सुने जा सकते है कि इतने ख़राब खाने के खिलाफ कोई बोलता क्यों नही। अब साहब को कौन समझाये कि इस सड़ चुकी व्यवस्था के खिलाफ बोलकर कौन फिरोजाबाद वाले सिपाही की तरह अपने खिलाफ जाँच बैठवाये। यह तो यूपी के सभी पुलिस लाइन के मेसो की हकीकत है, कोई बदल कर तो दिखाये? यह सिपाहियों से नही आईपीएस अधिकारियो की इच्छा शक्ति से संभव है।






मैनपुरी के SP साहब मेस देखने पहुंचे, तस्वीर हैरान करने वाली है.