Breaking News

जलशक्ति मंत्री ने किया माल्देपुर कटान रोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण,धीमी गति पर जताई नाराजगी




जलशक्ति मंत्री ने अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई के दिए संकेत

माल्देपुर में कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित थे एसई

बलिया: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार की देर शाम कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (एससी) के अनुपस्थित होने पर सवाल किया और बिना अनुमति अवकाश पर जाने पर नाराजगी जाहिर की। तत्काल उच्च अधिकारियों से बात कर एसई पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। कटान रोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भी नाराजगी जाहिर की। 




माल्देपुर में परियोजना की ली जानकारी,कार्य की धीमी गति पर जतायी नाराजगी

जलशक्ति मंत्री ने माल्देपुर में चल रही परियोजना के बारे में अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से पूरी जानकारी ली। उन्होंने पैदल पूरी परियोजना का भ्रमण कर कार्य को बारीकी से देखा। पिछले वर्षो में हुए कटान अधिकारियों से निकलने वाले परिणाम के बारे में भी फीडबैक लिया। एक्सईएन ने बताया कि पर्क्युपाइन के डालने से हैबतपुर में नदी का कटान अपेक्षाकृत कम हुई है।





 गांव वालों ने निर्माण कार्य रुके होने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने जेई से कड़ाई से पूछताछ की। जेई ने मैटेरियल की कमी होने की जानकारी दी। इस पर मंत्री नाराज हुए और कहा कि ऐसी गम्भीर परियोजनाओं में लापरवाही कत्तई ठीक नहीं है। हर हाल में कार्य की रफ्तार बढ़ाई जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, धर्मेंद्र सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित बाढ़ खण्ड के अधिकारी थे।