Breaking News

डॉ रश्मि शुक्ला को मिला राष्ट्रीय गौरव अवार्ड ,समर्थको में खुशी की लहर




प्रयागराज ।। सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा रश्मि शुक्ला को पंचकूला में हुए तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ 2022 समारोह में शुक्रवार को राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने की खबर प्राप्त होते ही समर्थको,शुभचिंतकों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है ।

 डॉ रश्मि शुक्ला मानव पशु पक्षी के हित में पर्यावरण के हित में जीव जंतु के हित में अनवरत कार्य कर रही हैं। ये कई राज्यों में योग, पर्यावरण, स्वदेशी अपनाओ का अभियान चला रही हैं। वही लोकल फॉर वोकल के मुहिम पर सब को जागरूक कर रही हैं। भारतवर्ष के अनेकों राज्यों में सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान के कार्यकर्ता जन जन जनहित जागरुकता कर रहें हैं। डॉ रश्मि शुक्ला निशुल्क संगीत कार्यक्रम करती हैं। पर्यावरण जलवायु से संबंधित अनेक विषय पर समाज सेवा कर रही हैं।




 इसके साथ ही डॉ शुक्ला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  द्वारा तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी के द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को द्वार द्वार तक बताने का प्रयास कर रही हैं,जिससे इन योजनाओं से जन जन का कल्याण हो। सभी जनहित की योजनाएं हैं उनको वह जन-जन तक सर्वे सुखिनो भवंतू की कामना करती हैं। सभी वर्ग के स्त्री पुरुष , युवा युवती ,बालक बालिका को संगीत से संस्कार ,के ध्येय के साथ सेवा करती रहती हैं। इसके पहले भी भारत के कई राज्यों ने उनको समाज सेवा के लिए सम्मानित किया जा चुका है । सूच्य हो कि डॉ रश्मि शुक्ला निशुल्क सेवा प्रदान करती हैं। डॉ शुक्ला अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कई सम्मानित संस्थाओं से जुड़ी हुई है और पदभार भी इनको मिला हुआ है। 





डॉ शुक्ल विश्व के महत्वपूर्ण पर्व एवं महत्वपूर्ण दिनों पर जागरूकता अभियान चलाती है सभी धर्मों का सम्मान करती है। इनकी संस्था  में सुधीर कुमार शुक्ला सीए, चित्रांगद शुक्ला अनुश्री शुक्ला आदि  महत्वपूर्ण पदाधिकारी सदस्य हैं। इस अवसर पर संपूर्ण भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवा का कार्य करने वाले गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित थे ,जिनका चयन बहुत यह निष्पक्ष भाव से किया गया। बता दे कि  डॉ रश्मि शुक्ला समाज के हित में पर्यावरण के हित में जीव जंतु के हित में अनवरत कार्य कर रही हैं। कई राज्यों में उन्होंने योग, पर्यावरण, स्वदेशी अपनाओ का अभियान चलाया हुआ हैं। लोकल फॉर वोकल के मुहिम पर सब को जागरूक कर रही हैं। भारतवर्ष के अनेकों राज्यों में सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान के कार्यकर्ता जन जन जनप्रिय जागरुकता करते रहते हैं।