Breaking News

पूर्व सभासद के पुत्र की गंगा में डूबने से मौत, मचा कोहराम

 



बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के चैन छपरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल एक किशोर स्नान करने के दौरान डूब गया। इसकी जानकारी होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। करूण-क्रंदन मच गया। पुलिस की मौजूदगी में किशोर की तलाश नदी में की जा रही है। 





बताया जा रहा है कि दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव निवासी सुदामा यादव के पौत्र का मुंडन संस्कार शुक्रवार को था। इसमें शामिल होने के लिए बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी उनके रिश्तेदार पूर्व सभासद जितेन्द्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र नंदन भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पूर्वांह करीब 11 बजे गंगा नदी में स्नान करते वक्त गहरे पानी में जाने से नंदन डूब गया। पुलिस मछुआरों के सहारे किशोर की तलाश में जुटी है।