Breaking News

उत्तर प्रदेश 26 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश में पहला राज्य :संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर हो गयी 3.86 प्रतिशत - अमित मोहन प्रसाद


 



लखनऊ ।। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,80,978 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 6,626 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,94,69,781 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 80,626 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 6,946 लोग तथा अब तक कुल 19,41,506 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 54,836 एक्टिव मामले है। 52,657 लोग होम आइसोलेशन में है। 



 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 30 जनवरी, 2022 को एक दिन में 12,50,275 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,70,45,190 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 99.74 प्रतिशत है, जो शीघ्र ही 100 प्रतिशत हो जायेगा। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 10,22,99,433 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 69.39 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अब तक 92,74,097 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 66.18 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 12,92,051 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 26 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश में पहला राज्य हो गया है।

 श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर 3.86 प्रतिशत तक आ गई है। सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।