शोतोकान कराटे एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष बने प्रमोद जी सर्राफ
बलिया ।। शोतोकान कराटे एसोसिएशन बलिया की नई कार्यकारणी का गठन डी पी ज्वेलर्स के बेसमेंट स्थित कार्यालय पर किया गया । जिसमे सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ । इसमें अध्यक्ष प्रमोद जी सर्राफ, उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, अजित मिश्रा, अजित पाण्डेय, व महासचिव के पद पर एल बी रावत, संयुक्त सचिव कमल यादव व सुमित पाठक व वारिस अली, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, कानूनी सलाहकार राजेश यादव, संयोजक धनञजय यादव, सह तकीनीकी निदेशक फ़ुजैल सिद्दीकी, मिडिया प्रभारी अर्जुन पाण्डेय, तथा सदस्य परदेशी रावत, प्रीतम वर्मा, अमित वर्मा, अमित मिश्रा, सुनील यादव, आदित्य तिवारी, मयंक सिँह छत्रसाल,सदस्य आदि चुने गए ।
इस संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद जी सर्राफ ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए आभार प्रकट किया तथा अपने सम्बोधन मे कहा की मै बलिया मे कराटे को हर स्तर से आगे बढ़ाने का कार्य करूँगा । साथ ही कराटे खिलाड़ियों मे एक नई ऊर्जा प्रदान करने का भी पूरा प्रयास करूँगा।






