Breaking News

शिवम बरनवाल बने सपा के बेल्थरारोड नगर अध्यक्ष




अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया ) ।। समाजवादी पार्टी बिल्थरारोड के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद द्वारा शनिवार को नगर के वार्ड नम्बर 3 निवासी शिवम बरनवाल पुत्र मनोज बरनवाल को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष मनोनीत कर प्रमाणपत्र दिया गया ।  इस अवसर पर शिवम बरनवाल को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।अपने मनोयनयन पर खुशी का इजहार करते हुए शिवम बरनवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा जो हमे जिम्मेदारी  मिली है उसका पूरी निष्ठा के साथ  निर्वहन करूंगा। वही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि शिवम बरनवाल युवा है जो नए जोश के साथ युवाओं को जोड़ने और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर   रूद्रप्रताप यादव,  संजय यादव, राजू जायसवाल,  मोहन सिंह वर्मा, अंगद यादव, विनोद कुमार पप्पू, खालिद जहीर, फाइटर, सददम, रवि जायसवाल, डेनिश, अंकित वर्मा, राजा वर्मा, शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे।