दिवेश ने लगायी लंबी छलांग,JEE एडवांस में पाया 978 वा स्थान
बलिया।। आईआईटी जेईई एडवांस 2020 के घोषित हुए परिणाम में रेवती नगर पंचायत के दिनेश चंद्र तिवारी (रिटायर्ड प्रधानाध्यापक) के पौत्र व दिग्विजय नाथ तिवारी के पुत्र दिवेश तिवारी ने सम्पूर्ण अंक 396 में से 247 अंक प्राप्त कर पूरे भारत में 978 वें स्थान प्राप्त करके सफलता हासिल की है । जिससे नगर पंचायत रेवती तिवारी मोहल्ला ( वार्ड नं 14 ) के साथ - साथ दिवेश ने बलिया का भी नाम रोशन किया है।
अपनी सफलता का श्रेय देवेश तिवारी ने अपने माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। दिवेश के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई और कहा कि सफलता के मार्ग पर हमेशा अग्रसर बढ़ते रहे जिससे नगर एवं जिला का नाम रोशन होता रहे । इस मौके पर मानव तिवारी मनीष पांडेय विवेक त्रिपाठी दुर्गेश उपाध्याय आशुतोष पांडेय त्रिलोकी गौरव आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।





