बेल्थरारोड में चला बिजली विभाग का वसूली अभियान
अभियेश मिश्र
बेल्थरारोड ( बलिया )। पूरे जिले में बिजली बिल के बड़े बकायादारों के वसूली अभियान के तहत पशुहारी विद्युत सब स्टेशन के बड़े बकायेदारों पर विद्युत विभाग ने की बड़ी करवाई। शनिवार को एसडीओ अजय कुमार मिश्र के निर्देश पर जेई अवधेश कुमार के नेतृत्व में पशुहारी विद्युत सब स्टेशन से सम्बंधित भुजैनी गांव में जांच करने पहुंची टीम ने लगभग 60 हजार से ऊपर के 150 बड़े बिजली बिल बकायदारों का ट्रांसफार्मर से ही विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। जिसमे जयशंकर यादव, छेड़ी यादव, रामदयाल पटेल, वीरेंद्र प्रजापति, राजमंगल शर्मा, वीरेन्द्र आदि सहित 150 बिजली बिल बकायदारों का कनेक्शन काट दिया गया। विभाग की इस करवाई से बिजली बिल बकायदारों में हड़कम्प मच गया है। जेई अवधेश कुमार ने बताया कि अगर इन बड़े बकायदारों के द्वारा जल्द जमा नही किया जाता है तो इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। कहा कि अन गांवो में भी चेकिंग अभियान बड़े बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ चलता रहेगा।





