Breaking News

बिजली विभाग का चला वसूली अभियान,4 पर हुआ एफआईआर




बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।। पूरे जिले में बिजली बिल के बड़े बकायादारों  से वसूली अभियान के तहत रजईपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े भीमपुरा में रविवार को विद्युत विभाग का चला डंडा। अभियान में चार लोगों पर एफआईआर  दर्ज कराते हुए 40 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन बिछेदन भी कराया गया। एसडीओ अजय कुमार मिश्र के निर्देश पर जेई सुधीर यादव के नेतृत्व में रजईपुर विद्युत सब स्टेशन से सम्बंधित भीमपुरा  गांव में  जांच करने पहुंची टीम ने 85 हजार की राजस्व वसूली के साथ ही बड़े बिजली बिल बकायदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया। बिद्युत विभाग की इस करवाई से बिजली बिल बकायदारों व अबैध कनेक्शनधारियों में हड़कम्प मच गया है। जेई सुधीर यादव ने बताया कि बड़े बकायदारों के द्वारा बिजली बिल जल्द जमा नही किया जाता है तो इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा। कहा कि विद्युत सब स्टेशन से जुड़े अन्य गांवो में भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। जिसमे अबैध रुप से बिजली जलाने वाले व बड़े  बिजली बिल बकायदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कहा कि बाजार में बिजली का कामर्शियल रुप मे प्रयोग करने वाले हॉस्पिटल, दुकानदार आदि अपना कनेक्शन कमर्शियल करवा लें नहीं तो उनके ऊपर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। टीम में सुरेश शर्मा, राजू यादव, गोरख यादव, चन्दन, अरविंद सिंह, संजय आदि लोग शामिल रहे।