Breaking News

करौंदी में विधायक धनंजय कनौजिया ने आयोजित की किसान गोष्ठी,किसानों को बताये तीन नये कानूनों के फायदे

 


बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।। भाजपा की नीतियों को लेकर जनप्रतिनिधि गांवों की तरफ रुख कर दिए है। क्षेत्र के करौंदी गांव में रविवार को किसान गोष्ठी के कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। बिपक्ष द्वारा किसान बिल के बारे में फैला रहे लोगों में भ्रांतियों से सावधान होकर बिल की बारीकियों पर ध्यान देने के लिए बिधायक ने कहा कि किसान बिल सीधा किसान के लिए लाभकारी है। एमएसपी में किसान अपने फसल का एक निश्चित लागत पैदावार मूल्य स्वयं तय करेगा। 

   विधायक श्री कन्नौजिया ने कहा कि इसके अलावे पोर्टल एप के माध्यम से राष्ट्रीय बाजार भाव का पता लगाएगा। जहाँ पर फसल की अच्छी कीमत मिल रही होगी नेटवर्किंग सुबिधा का इस्तेमाल कर पूरा लाभ उठाएगा।  इसके साथ ही किसान व्यवसायिक खेती के लिए अपने खेती से उद्योग करना चाहेगा तो एक किसान या समूह बनाकर व्यवसायिक खेती की जा सकेगी। उसमे किसान अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी व्यवसायी से अपने खेत मे पैदा होने वाले फसल को लाभ की दृष्टि से स्वयं तय करेगा। पैदावार धान, गेहू, तिलहन, दलहन आदि अनाज को खरीदने का भी काम किया गया है। कोई कितना भी प्रदर्शन कर बरगलाए मगर बिल पर आप विश्वास रखिये भाजपा आपके साथ है। गोष्ठी को शशि चौराशिया, दशमेन्द्र चौहान आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर अनिरुद्ध चौहान, डॉ अभयानंद, चन्द्रभान चौहान, चंदन चौहान, राजेश चौहान, जगत नरायन चौहान, मदन, श्रवण, कृष्णा, प्रवीण आदि लोग उपस्थित रहे।