Breaking News

बलिया : राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने की जनसुनवाई

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की  जनसुनवाई


बलिया 1 जनवरी 2020: राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में महिला जन सुनवाई की। इस दौरान आयी महिलाओं की समस्याओं को उन्होंने सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। अगर कहीं भी महिला उत्पीड़न की समस्या संज्ञान में आती है तो पुलिस प्रशासन इस पर गंभीरता से कार्रवाई करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज से जरूरी जानकारी ली। इस अवसर पर विधि परिवीक्षा अधिकारी डॉ अर्चना दूबे मौजूद थीं।

इसके बाद श्रीमती चौबे ने निधरिया स्थित राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण किया। नववर्ष के अवसर पर सभी निराश्रित बालिकाओं को मिष्ठान वितरित किया और उनके साथ बैठकर खुशियां बांटी। वहां से निकलकर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।





नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं डॉ विश्राम(पूर्व नगर मजिस्ट्रेट बलिया) की कविता से-----

दिन बीतें होली के जैसे,
                  रातें सभी दिवाली हों;
गले मिलें हम ईद के जैसे,
            ख़ुशियाँ क्रिसमस वाली हों;
शुचिता रखें विचारों में हम,
             नीयत कभी न काली   हों;
सावन हो मनभावन सबका,
               ऋतुएँ सब मतवाली  हों। 
नव वर्ष की असीम माँगलिक कामनाएँ ।