Breaking News

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मालिक अब हुए गोवा के राज्यपाल , जम्मू कश्मीर व लद्दाख दोनों केंद्र शासित राज्यो को मिले पहले एलजी, गिरीश चन्द्र मुर्मू बने जम्मू कश्मीर के तो राधाकृष्ण माथुर बने लद्दाख के एलजी

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मालिक अब हुए गोवा के राज्यपाल , जम्मू कश्मीर व लद्दाख दोनों केंद्र शासित राज्यो को मिले पहले एलजी, गिरीश चन्द्र मुर्मू बने जम्मू कश्मीर के तो राधाकृष्ण माथुर बने लद्दाख के एलजी
ए कुमार

नईदिल्ली 25 अक्टूबर 2019 ।।
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह  पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राधाकृष्ण माथुर लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये दोनो को पीएम मोदी का वफादार बताया जाता है । वफादारी के इनाम के रूप में इन दोनों लोगो को उपराज्यपाल बनाया गया है ।

बता दें कि दोनों केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। नए जम्मू-कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के पद पर हैं और 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। राधा कृष्ण माथुर 1977 बैच के IAS हैं। वे त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राधा कृष्ण मुथुर नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में सेवानिवृत्त हुए। दोनो वफादारों को पीएम मोदी ने वफादारी के लिये दीपावली का तोहफ़ा उपराज्यपाल बनाकर दिया है ।