नईदिल्ली : नही रहे वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी, पीएम ,रक्षा मंत्री, गृहमंत्री समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
नही रहे वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी, पीएम ,रक्षा मंत्री, गृहमंत्री समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
नईदिल्ली 8 सितम्बर 2019 ।।
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे पिछले कई महीनों से बीमार थे। उन्होंने ये भी बताया कि जेठमलानी का 16 अगस्त को 96वां जन्मदिन था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को यहां लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
नईदिल्ली 8 सितम्बर 2019 ।।
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे पिछले कई महीनों से बीमार थे। उन्होंने ये भी बताया कि जेठमलानी का 16 अगस्त को 96वां जन्मदिन था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को यहां लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिग्गज वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक अनुभवी वकील रामजठमलानी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे वाक्पटुता के साथ सार्वजनिक मुद्दों पर अपना विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते थे। राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित न्यायविद् को खो दिया है।
- पीएम मोदी ने राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक असाधारण वकील और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया है, जिन्होंने अदालतों और संसद में समृद्ध योगदान दिया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी समेत कई बड़े हस्तियों ने जेठमलानी के श्रद्धांजलि दी।

- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अनुभवी वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
- गृहमंत्री अमित शाह ने राम जेठमलानी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
- महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार शाम को यहां लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

- उनके बेटे ने बताया कि राम जेठमलानी का 16 सितंबर को 96 वां जन्मदिन था ।
- जेठमलानी के परिजनों ने इसकी जानकारी दी। जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने बताया कि उन्होंने अंतिम सांस आज सुबह 7.45 बजे ली।