Breaking News

हेमवंत सिंह बने चिकित्सा महासंघ बलिया के निर्विरोध अध्यक्ष, श्याम नारायण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अशोक सिंह को महामंत्री व धनंजय चौबे को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 




बलिया।। दिनांक 27/06/2025 को चिकित्सा महासंघ बलिया का द्विवार्षिक चुनाव/ अधिवेशन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय पर स्थित सभागार में चुनाव पर्यवेक्षक डा. आनंद कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया एवं श्री योगेश पाण्डेय जिला प्रशासनिक अधिकारी बलिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपरोक्त अधिवेशन/ चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। 




हेमवन्त कुमार सिंह अध्यक्ष, श्याम नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह महामंत्री,धन्नजय चौबे कोषाध्यक्ष, हरिन्द्र वर्मा संप्रेक्षक चुने गये।अवधेश कुमार सिंह और अरूण कुमार सिंह को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह, अविनाश उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय,मुकेश सिंह, रामनाथ, चन्द्रदेव मिश्रा समीर पाण्डेय मलय पाण्डेय, विवेक कुमार सिंह आदि की उपस्थित रहे सभा के अंत में अवधेश कुमार सिंह पुर्व अध्यक्ष चिकित्सा महासंघ का सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह/ विदाई भी किया गया।