उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर किया शोक व्यक्त

लखनऊ: 8 सितम्बर 2019।। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद व देश के जाने माने अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।उन्होंने अपने शोक सन्देश मे कहा है कि राष्ट्र ने एक विद्वान अधिवक्ता और वाकपटुता के धनी व्यक्तित्त्व के व्यक्ति को खो दिया है। श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय राम जेठमलानी के शोक संतप्त परिवारी जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।