देवरिया : इंदिरा गांधी इंटर कालेज की छात्राओं को स्वच्छता अभियान,जल संचय और सिंगल यूज प्लास्टिक न प्रयोग करने की दिलायी गयी शपथ
इंदिरा गांधी इंटर कालेज की छात्राओं को स्वच्छता अभियान,जल संचय और सिंगल यूज प्लास्टिक न प्रयोग करने की दिलायी गयी शपथ
कुलदीपक पाठक
देवरिया 19 सितम्बर 2019 ।। देवरिया जनपद प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत,दूषित होते पर्यावरण को बचाना,अगर इस सपने में देश के विद्यार्थियों का साथ मिल जाये तो ये सपना जल्द पूरा हो जायेगा।मनुष्य के जीवन मे स्वच्छता से स्वस्थता आती है।शरीर स्वस्थ्य रहने से मन स्वच्छ और स्वस्थ रहता है,जिससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है।इसलिये हम सभी को स्वच्छता के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए।उक्त बातें *नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह* ने भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कालेज में स्वच्छता, जल संचय और सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर आयोजित सपथ कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा कि आज गंदगी की सबसे बड़ी समस्या प्लास्टिक बन चुका है,लोग इसे प्रयोग करने के घर के बाहर सड़को पर,नालों में डाल देते है,यह प्लास्टिक गलता नही है।अगर कोई जानवर इसे खा लिया तो तीन चार दिन में मर जाता है क्योंकि यह पेट मे जाने के बाद न गलता है न पचता है।आप सभी बच्चों से अनुरोध करती हूँ कि आप सभी अपने जन्मदिन पर केक काटने के बजाये केवल एक पेड़ लगाये तो पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है,ऐसा न केवल आप करे बल्कि अपने दोस्तों को ,घर वालो को,आस पड़ोस के लोगो को भी करने के लिये जागरूक करे।
जिला संयोजक सेवा सप्ताह सी.पी.सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक सप्ताह तक कई सेवा के कार्यक्रम किये गये है।जैसे रक्तदान, जिला अस्पताल में फल वितरण,स्वच्छता अभियान,स्वास्थ शिविर लगा मरीजो को मुफ्त दवा वितरण,वृक्षारोपण उसी के तहत आज स्वच्छता अभियान,जल संचय और सिंगल यूज प्लास्टिक न प्रयोग करने का सपथ इंटर कालेज और डिग्री कालेज में किया जा रहा है।
प्रधानाचार्य पी के शर्मा ने कहा कि अगर किसी देश को किसी भी अभियान में बच्चों का साथ मिल जाये,तो अभियान निश्चित ही सफल होता है।आज स्वच्छता अभियान देश के जन जन की आवाज बन चुका है।बच्चों उसी तरह हम सभी को पानी का दुरुपयोग नही करना है,प्लास्टिक का प्रयोग नही करना है इस बात को अपने भी समझना है,घर के लोगो को भी समझाना है और आस पड़ोस के लोगो को भी बताना है।साथ ही हमे पढ़ लिख कर आगे भी जाना है।
इस दौरान सह संयोजक सेवा सप्ताह पवन मिश्रा,सह संयोजक सेवा सप्ताह अम्बिकेश पाण्डेय,शैलेन्द्र उपाध्याय,दयानन्द मिश्रा,नलनी सिंह,रोशनी पाठक,बी.के.मौर्या,महिमा देवी ,शालिनी मौर्या,रमाकांत प्रजापति,विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसके पहले इंदिरा गांधी इंटर कालेज की छात्राओं को भी स्वच्छता अभियान,जल संचय और सिंगल यूज प्लास्टिक न प्रयोग करने का शपथ दिला प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन से सम्बंधित पुस्तक दिया गया।