Breaking News

प्रयागराज : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया प्रयागराज में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण

 उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने किया प्रयागराज में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का हवाई  सर्वेक्षण 





प्रयागराज 19 सितम्बर 2019 ।। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  जनपद प्रयागराज के  अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह  बाढ़ प्रभावित  क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें  ।उन्होंने कहा  कि प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सहायता/राहत सामग्री   बाढ़ प्रभावित  लोगो को शीघ्र से शीघ्र  उपलब्ध कराई जाए  ।
    उन्होंने जनप्रतिनिधियों  से भी अपील की है  कि वह  बाढ़ प्रभावित जनता की  मदद करने के लिए आगे आएं । श्री मौर्य ने आज जनपद प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई  सर्वेक्षण किया । उन्होने कहा है कि चिकित्सा  व पशुओं के चारे की ब्यवस्था मे भी कोई कमी नहीं  रहनी चाहिए।