Breaking News

देवरिया : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी दिवस और विशिष्ठ जन सम्मान समारोह 3 सितम्बर को

 भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी दिवस और 
विशिष्ठ जन सम्मान समारोह 3 सितम्बर को
कुलदीपक पाठक

देवरिया 2 सितम्बर 2019 ।।उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की देवरिया इकाई द्वारा 3 सितम्बर दिन मंगलवार को शाम सात बजे से व्यापारी दिवस एवं विशिष्ट जन सम्मान समारोह का आयोजन मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के निकट रामा बाबू बगीचे में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सामाजिक सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले विशिष्ट जन चिकित्सक ,कला, आदि में सेवा भाव रखते हैं उन्हे संगठन के तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी जसवीर सिंह जस्सी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल देवरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० श्रीपत मिश्रा पुलिस अधीक्षक देवरिया, विशिष्ट अतिथि अलका सिंह अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवरिया , विशिष्ट अतिथि संजय केडिया समाजसेवी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र नाथ त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल करेंगे।