Breaking News

कुशीनगर : 2012 में हुए शासकीय अधिवक्ता और तीन अन्य की हत्या मामले का आया फैसला , आरोपी को हुई उम्र कैद

कुशीनगर : 2012 में हुए शासकीय अधिवक्ता और तीन अन्य की हत्या मामले का आया फैसला , आरोपी को हुई उम्र कैद
ए कुमार

कुशीनगर 23 जुलाई 2019 ।।
 वर्ष 2012 में जिला शासकीय अधिवक्ता और तीन अन्य की हुई हत्या के मामले में आज आया फैसला

जमीन के एक विवाद मे दिनदहाड़े पड़ोस के ही युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद डीजीसी क्रिमिनल बेचन प्रसाद गोंड़ और उनके पुत्र की  धारदार हथियार से किया था हत्या

मामले में लगातार चली सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश SC/ST न्यायालय अविनाश चन्द्र त्रिपाठी ने आज सुनाया फैसला

न्यायाधीश ने मामले में आरोपी अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास के साथ 25000 रुपये का अर्थदंड लगाया

फैसला आने के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की, बार के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने फैसले को न्याय की जीत बताया।