Breaking News

न्यूयार्क : झूठे बयान पर पीएम मोदी के धुर विरोधी शशि थरूर ने लगा दी डोनाल्ड ट्रंप की क्लास,कहा मध्यस्थ की बात नही कह सकते पीएम मोदी

झूठे बयान पर पीएम मोदी के धुर विरोधी शशि थरूर ने लगा दी डोनाल्ड ट्रंप की क्लास ,कहा मध्यस्थ की बात नही कह सकते पीएम मोदी
ए कुमार


न्यूयार्क 23 जुलाई 2019 ।।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर झूठा बयान दिया है। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी का बचाव किया है। थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप की क्लास लगाते हुए कहा है कि ट्रंप सरासर झूठ बोल रहे हैं।

पीएम मोदी कभी भी कश्मीर मसले में किसी तीसरे की मध्यस्थता की बात कह ही नहीं सकते हैं। थरूर ने कहा है कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी की कही गई बातों को ट्रंप ठीक से समझ नहीं पाए होंगे, इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं।

इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय भी अमेरिकी राष्ट्रपति को झूठा ठहरा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'हमने राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को प्रेस में देखा कि वह कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने को तैयार हैं, अगर भारत और पाकिस्तान इसकी मांग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई मांग राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं की है।'