तो क्या भ्रष्टाचार मे जकड़ चुका है थाना उभाँव, क्राइम इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज के तबादले के बाद उठ रहा है सवाल?
स्थानीय संवाददाता
बेल्थरारोड बलिया।।जहां एक तरफ सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर के परिसर में लगे मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा था। मेले में चल रहे अवैध वसूली, चोरी की घटनाओ का बढ़ना और तहरीर देने के बाद भी थानाध्यक्ष उभाँव द्वारा मुकदमा दर्ज न कराना और दो महिलाओं का घूस देने की बात वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष साहब भी जांच के दायरे मे आ गये। लोगों मे चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है और पूंछा जा रहा है कि क्या भ्रष्टाचार मे आकंठ डूब गया है थाना उभाँव। साथ ही चौकी इंचार्ज और क्राइम इंस्पेक्टर के समर्थन मे भी लोग खड़े दिखायी दे रहे है। दोनों पुलिस कर्मी क्षेत्र मे अपराधियों पर सख़्ती के लिये चर्चित थे।
ज्ञात हो कि बड़े झूले के संचालक और उसके आदमियों द्वारा छोटे झूले के संचालक अजीत को पैसे के लेन देन के लिए मारपीट दिया गया। उभांव थाने में दिए गए तहरीर के बाद भी मारने पीटने वाले पर कारवाई करने के बजाय मेला संचालक और अन्य द्वारा समझौता का दबाव देते हुए पीड़ित को झूला खोलकर ले जाने को कह दिया गया और वह डर से झूला खोलकर लेकर चला गया । वहीं भीमपुरा थाना क्षेत्र के चंद्रमा पासवान का मेले सुअर बेचने का 70 हजार रुपया रात में चोरी हो गया किन्तु कोई कारवाई नहीं हुआ। उल्टे कुछ लोगों द्वारा गाली देते हुए भगा दिया गया। जिसकी तहरीर उन्होंने दिया है।
वहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाओं ने संगीन आरोप लगाए है कि मेला संचालक और प्रभारी निरीक्षक के बीच कथित सेटिंग है। इस वीडियो की जॉच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी।








