Breaking News

कुशीनगर : घर से माहौल बनाये,अपने भाइयों को समझाएं छात्राएं, बनाएं आदर्श भाई

 कुशीनगर : घर से माहौल बनाये,अपने भाइयों को समझाएं छात्राएं, बनाएं आदर्श भाई
ए कुमार


कुशीनगर 23 जुलाई 2019 ।।
 उतरप्रदेश में पिछले एक जुलाई से लगतार चलाई जा रही महिलाओं, छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ एवं हिसात्मक घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान  के क्रम में जनपद कुशीनगर में  पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र  के दिशा निर्देश में आज कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में छेड़खानी के विरुद्ध चुप्पी तोड़ो, अब तो बोलो के तहत रैम्पस  एकेडमी जूनियर हाईस्कूल  कठकुइया में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

जानिये क्या है अभियान

छात्राओं को संबोधित करते हुए एंटी रोमियो प्रभारी ने कहा कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। कभी किसी को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की पासवर्ड न बताएं। किसी भी समय आपको लगे कि कोई छेड़छाड़, हिसात्मक घटना हो सकती है तो डायल 100, एवं महिला सुरक्षा 1090 पर फोन कर सूचना दें। उन्होंने छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा कि घर में सभी के भाई होंगे। सभी बहनें भाइयों से यह बात जरूर कहें कि वह एक आदर्श भाई बनें, क्योंकि किसी छात्रा या बहन पर किसी न किसी बहन का भाई ही छींटाकशी करता है। इस तरह की पहल से छेड़खानी के मामलों की कमी आएगी।

इस मौके पर उपस्थित प्रबंधक श्री राम सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह , दिव्या मिश्रा, आकृती तिवारी, संतोष दुबे , उपनिरीक्षक  राम प्यारे सिंह यादव , कॉन्स्टेबल सूरज देव सिंह, कॉन्स्टेबल रजनीकांत, कॉन्स्टेबल अखिलेश महिला कॉन्स्टेबल सुमन गुप्ता, अर्चना पांडेय उपस्थित थे।