Breaking News

बलिया एक्सप्रेस की आशंका हुई सच : टूटी लकड़ियों से बने मौत के कुए मे हो गया हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल



चलाने के लिये एनओसी देने वालों पर उठ रहें है सवाल 

कही कुआ टूटता और गिर जाते दर्शक तो.....

बिल्थरारोड बलिया।। सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में लगे मेले में चल रहे मौत का कुआं के लकड़ी के जर्जर होने की खबर को बलिया एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से चलाने के बाद भी प्रशासन के संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को आखिरकार बड़ा हादसा हो ही गया। मौत के कुआं में बाईक चला रहा युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया । स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों द्वारा रेफर कर दिया गया। घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सौभाग्य यह है कि खेल दिखाने वाला बाइक सवार ही गिरा है, अगर कुआ की दीवार गिरती और दर्शक गिर जाते तो सोचिये क्या हो सकता था।



ज्ञात हो कि अभी चार दिन पूर्व में मौत के कुआं की लकड़ियां जर्जर और टूटी हुई होने की खबर प्रकाशित कर के बलिया एक्सप्रेस द्वारा मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आख्या देने के आधार पर चलाने की अनुमति देना कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।  खबर चलने के बाद भी प्रशासन द्वारा संजीदा नहीं होने से शनिवार शाम को मौत के कुआं शो के दौरान बाईक चला रहा युवक टूटी लकड़ियों के चलते अनियंत्रित होने से बाईक समेत गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।अब देखना है कि जिला प्रशासन के आला अधिकारी इस खस्ताहाल मौत के कुए को चलाने की अनुमति देने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है? यह हादसा इशारा कर रहा है कि इस मेले के आयोजन मे कही न कही भ्रष्टाचार का बोलबाला है।