Breaking News

बलिया में बोले नेता प्रतिपक्ष :जुमलेबाजो से निजात पाना चाहती है प्रदेश की जनता , पूरे प्रदेश में गठबंधन की लहर , सुभासपा के कई नेता सपा में शामिल , फूलन सेना ने दिया समर्थन

बलिया में बोले नेता प्रतिपक्ष :जुमलेबाजो से निजात पाना चाहती है प्रदेश की जनता , पूरे प्रदेश में गठबंधन की लहर , सुभासपा के कई नेता सपा में शामिल , फूलन सेना ने दिया समर्थन

बलिया 10 मई 2019 ।। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता , विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पानी टंकी बलिया स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता जुमलेबाजी से परेशान होकर जुमलेबाजो को सबक सिखाने के लिये कमर कस ली है और प्रदेश से जुमलेबाजो को इस लोकसभा चुनाव में पराजित करके सबक सिखाने के लिये तैयार बैठी है । सब का साथ सब का विकास का नारा जुमला हो गया है । बीजेपी के राज में सबका विनाश , कुछ का विकास अब नारा हो गया है । कहा कि सपा ही इस प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले गयी थी और आगे हमारा गठबंधन ही विकास की गारंटी है । कहा कि फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने अपना समर्थन गठबंधन को दिया है, समर्थन का पत्र स्वयं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी लेकर आये है । प्रदेश के 20 जनपदों में फूलन सेना का वर्चस्व है । इनके समर्थन से इन जनपदों में गठबंधन की ताकत और बढ़ गयी है । वही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीडीसी राजेश राजभर,निर्भय नारायण सिंह प्रधान त्रिकालपुर रेवती,रामाशंकर राजभर, सुरेश राजभर,दइनेश राजभर , सुखदेव राजभर के साथ दर्जनभर नेताओ ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सुभासपा को छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की है , मैं इन सभी साथियों को समाजवादी पार्टी में हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हूँ । इस अवसर पर बलिया लोकसभा के प्रत्याशी सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, राम जी गुप्ता , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव ,डॉ विश्राम यादव , सुशील पांडेय कान्ह जी भी मौजूद रहे ।