सिद्धार्थनगर/बस्ती : भाजपा की नीयत और नीति दोनों में खोट : प्रियंका गांधी
भाजपा की नीयत और नीति दोनों में खोट : प्रियंका गांधी
ए कुमार
सिद्धार्थनगर/ बस्ती 10 मई 2019 ।। भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। आप मनन कीजिये, असलियत समझ जाएंगे। यह पहले प्रचार में गरीबों से वादा करते है जब सरकार बन गई वादा भूल गए। यही नहीं सत्ता पाते ही जनता को भूल गए और गुमराह भी किया। बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला। चीनी मिलों को पैसा दिया, लेकिन किसानों के खाते में नहीं आया। किसान कर्ज में डूब गए हैं। उक्त बातें कि मैं पूरे यूपी में घूमी हूं, एक भी युवा ने नहीं कहा कि रोजगार मिला है। हां यह जरूर कहा कि वह पिता के साथ दुकान पर हाथ बटाते हैं। किसानों को गन्ना मूल्य नहीं दिया।
उक्त बातें सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कही। फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। दस हजार करोड़ का फायदा मोदी के लोगों को हुआ, जिनकी खुद की बीमा कंपनी है। किसानों को दो रुपये रोज के हिसाब से पैसा देकर मजाक उड़ाया गया। यह किसान सम्मान नहीं किसान अपमान योजना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भरपूर रोजगार मिलेगा। यह बुद्ध की धरती है। बुद्ध का संदेश शांति के लिए था, लेकिन यह सरकार क्रोध और नफरत के बीज बो रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे गुरू जी बताते हैं कि मन के मैल को आदत नहीं बनाना चाहिए। मैल फैलाने की आदत नहीं डालनी चाहिए। लेकिन भाजपा सिर्फ मैल फैला रही है। टीवी और अखबारों के प्रचार की हकीकत समझिए।
वही *बस्ती* के राजकीय इंटर कालेज में पार्टी प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा की सरकार और भाजपा के नेता प्रचार में खूब माहिर हैं। वह प्रचार पर ही पूरा ध्यान देते हैं। वाराणसी में पांच साल में एक बार भी प्रधानमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र के किसी भी गांव में नहीं गए हैं। बड़ी-बड़ी मीटिंग की और लौट गए। किसी किसान, नौजवान का हाल तक नहीं पूछा। इनका प्रचार बड़ा है, काम खोखला है।
भाजपा शासन में पांच करोड़ रोजगार घट गए। नोटबंदी में पचास लाख लोगों की नौकरी चली गई। आम आदमी नोटबंदी की लाइन में खड़ा हो गया। इनकी देशभक्ति पूरी तरह खोखली है। देश आप हैं, पांच साल में न किसान की सुनवाई हुई और न बहनों की सुनवाई हुई। मोदी सरकार ने आमदनी दो गुना करने की बात कही थी लेकिन आम आदमी की आमदनी घट गई।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना घोषणा पत्र सोच समझ कर बनाया है। हमने आपको गरीबी के दलदल से निकालने के लिए हर गरीब परिवार को कांग्रेस सरकार 72 हजार रुपये देगी जो महिलाओं के खाते में जाएगा। सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त, 12 वीं तक मुफ्त शिक्षा, संसद में 35 फीसद महिला आरक्षण होगा। उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के लिए 550 करोड़ रुपये सरकार के पास थे, किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारी सरकार में कर्जदार किसान जेल नहीं जाएंगे। अपना कारोबार शुरू करने वाले नौजवान को तीन साल तक सरकारी परमीशन नहीं लेना होगा। जितने कारोबारी नौजवानों को रोजगार देंगे उतना ही टैक्स कम देना होगा। एक ही तरह का टैक्स लिया जाएगा। मनरेगा 150 दिन का होगा। कांग्रेस ने कर्ज माफ करने को कहा तो सरकार ने कहा पैसे नहीं है, हमने अपने राज्यों की सरकारों में किसानों का कर्ज माफ किया। सरकार कांग्रेस के बनते ही 24 लाख को रोजगार दिया जाएगा।