भीमपुरा बलिया : तीन दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा , पड़ोसी युवक ही निकला चोर
तीन दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा , पड़ोसी युवक ही निकला चोर
बृजेश सिंह
भीमपुरा बलिया 10 मई 2019 ।। तीन दिन पूर्व घर के अंदर से चोरी हुए 60 हजार रुपये के मामले में भीमपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रुपयों के साथ गुरुवार की रात पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवक ने उसमे से बारह हजार दो सौ रुपये खर्च कर दिए थे। युवक ने बाकी पैसों को खेत मे गड्ढा खोदकर इट से ढककर छुपाया हुआ था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओ में युवक का चालान कर दिया है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिउरी प्रेमरजा गांव के रामअशीष गुप्ता इब्राहिमपट्टी में दुकान चलाते है। सात मई की शाम को वह दुकान से पैसे लेकर घर गए और शर्ट में ही साठ हजार रुपये रख कर खुटी पर टांग दिए। अगले दिन जब सुबह दुकान के लिए निकलने लगे तो जेब मे पैसे नही मीले। उन्होंने घरवालो से उस पैसे की तहकीकात की। लेकिन सबने उस पैसो को हाथ लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ भीमपुरा थाने में चोरी की तहरीर दी। जिसपर पुलिस छानबीन में जुट गई। पड़ोस के एक युवक पर संदेह होने पर पुलिस उसकी गतिबिधियों पर नजर रखने लगी। पुलिस का शक यकीन में तब बदल गया जब उसे जानकारी हुई कि उस युवक में चोरी के दूसरे दिन से ही उसके पहनावे आदि में बदलाव दिख रहा है । और उस युवक का रामाशीष के घर आनाजाना बराबर रहता है। पुलिस उसे गुरुवार को पकड़कर थाने ले आयी और जब उसके पहनावे , मोबाइल आदि के लिए मिलने वाले पैसे के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जबाब नही दे सका जिसपर पुलिस के यकीन को बल मिला गया। और उसने थोड़ी सख्ती दिखाई तो उसने सारे राज उगल दिए। वह पुलिस के साथ जाकर खेत मे गड्ढा खोदकर रक्खे गए पैसो को दिखाया। गड्ढे में 47800 रुपये पड़े थे जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बाकी के पैसों के बारे में उसने बताया कि मोबाइल, जुता, कपड़ा आदि पर खर्च कर दिए है।
इस संबंध में एसओ भीमपुरा सत्येंद्र राय ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि इस युवक के पास पैसे का कोई श्रोत नहीं है और वह नई मोबाइल, नया जुता, कपड़ा आदि जल्द ही खरीदा है। वह इससे पहले बि अपनी रिश्तेदारियों में मोबाइल आदि की चोरी करते पकड़ा गया था जिसमे लोग हिदायत देकर छोड़ देते थे।


