सिकन्दरपुर बलिया : चूल्हे की चिंगारी बनी 10 परिवारों की तबाही का सबब
चूल्हे की चिंगारी बनी 10 परिवारों की तबाही का सबब
नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर (बलिया) 10 मई 2019 ।।खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव में शुक्रवार को चूल्हा की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।जिससे दस परिवारों की एक दर्जन से ज्यादा रिहाइशी झोपड़ियों सहित हजारों रुपये मालियत के समान जल कर नष्ट हो गए।गांव वालों ने यदि ततपरता से प्रयास कर आग पर काबू नहीं पाया होता तो तबाही अधिक हो सकती थी।
गांव के राजभर बस्ती निवासी लालबिहारी राजभर के परिवार की महिलाएं शुक्रवार की शाम को अपनी आवासीय झोपड़ी में चूल्हा पर कुछ पका रही थीं।उसी दौरान चूल्हा से निकली एक चिंगारी अचानक उड़ कर उनकी झोपड़ी पर चली गई जिससे उसमें आग पकड़ लिया।महिलाएं अभी कुछ समझ पातीं कि आग तेजी से झोपड़ी में चारों तरफ फैलने लगी। यह स्थिति देख कर महिलाएं शोर मचाते हुए झोपड़ी से बाहर भाग गईं।उनकी शोर पर बस्ती के निवासी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग बगल के वीरेन्द्र राजभर,राजेश राजभर,सुरेन्द्र राजभर,फेकू राजभर,हिरन राजभर,रवि कुमार,विनोद राजभर एवं बीर बहदुर राजभर की झोपड़ियों तक फैल गया।जिससे सभी झोपड़ियां धू -धू करके जलने लगीं।इस दौरान मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों ने करीब एक घण्टे के अथक प्रयास की बदौलत आग पर किसी तरह काबू तो पा लिया।तब तक एक दर्जन झोपड़ियों सहित उनमें पड़े अनाज,कपड़े,बिस्तर एवं गृहस्थी के दीगर सामान जल कर नष्ट हो गए।आग लगी में पीड़ित परिवारों का सब कुछ स्वाहा हो गया है।उनके पास रहने और खाने की गम्भीर समस्या उतपन्न हो गई है।