Breaking News

लखनऊ : मायावती ने पूछा, जन्म से पिछड़े होते नरेंद्र मोदी तो आरएसएस उन्हें कभी पीएम बनने देती?

मायावती ने पूछा, जन्म से पिछड़े होते नरेंद्र मोदी तो आरएसएस उन्हें कभी पीएम बनने देती?
ए कुमार


लखनऊ 10 मई 2019 ।।
लोकसभा चुनाव के लिए छठे फेज की वोटिंग (12 मई) से ठीक पहले यूपी में सियासी दलों के बीच जुबानी जंग और तीखी होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है।
उन्होंने कहा है कि पीएम राजनीतिक स्वार्थ के लिए जबरदस्ती पिछड़ी जाति के बने हैं। अगर मोदी जन्म से पिछड़ी जाति के होते तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) उन्हें कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बनाती। मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट करके पीएम पर निशाना साधा।
मायावती ने पहले ट्वीट से मोदी के गठबंधन पर जातिवादी होने के लगाए गए आरोप पर पलटवार किया है। मायावती ने ट्वीट किया, 'पीएम मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है, वह हास्यास्पद और अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं।