Breaking News

गोरखपुर : आप ने बांसगांव में गठबन्धन प्रत्याशी को दिया समर्थन,जिलाध्यक्ष वैभव जायसवाल ने की घोषणा

आप ने बांसगांव में गठबन्धन प्रत्याशी को दिया समर्थन,जिलाध्यक्ष वैभव जायसवाल ने की घोषणा
ए कुमार


गोरखपुर 12 मई 2019 ।। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वैभव जायसवाल ने आज बांसगांव संसदीय सीट पर गठबन्धन प्रत्याशी सदल प्रसाद को अपना समर्थन देने की विधिवत घोषणा की। श्री जायसवाल ने आज कौड़ीराम स्थित गठबन्धन प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ प्रेस वार्ता कर उक्त घोषणा की। श्री जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट रुप से मानना है कि देश ,दल से बड़ा होता है और जब देश पर संकट हो तो पार्टी हित के ऊपर देश हित रखना सर्वोपरि होता है। वर्तमान मोदी - शाह की जोड़ी देश के लोकतंत्र, संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं तथा देश के गरीबों का पैसा लूटकर चंद उद्योगपतियों की जेब भर रहे हैं। यदि गलती से भी मोदी-शाह की जोड़ी दोबारा जीतकर आती है तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होंगे और भारत का लोकतंत्र तानाशाही में तब्दील हो जाएगा। ऐसे में हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम मोदी शाह की जोड़ी को उखाड़ फेंके। 
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है शेष सीटों पर भाजपा को हराने वाले प्रत्याशी को समर्थन दे रही है आम आदमी पार्टी का स्पष्ट तौर पर मानना है कि उत्तर प्रदेश में संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी हर सीट पर भाजपा को हरा रहे हैं। 
बांसगांव में हम अपना समर्थन बसपा-सपा-रालोद गठबंधन को देते हुए अपने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद के पक्ष में जमकर मतदान करें व कराएं तथा झूठ जुमला व तानाशाही को परास्त करें।