Breaking News

सलेमपुर के भाजपा विधायक काली प्रसाद को फिर ग्रामीणों ने गांव से भगाया , गालीगलौज हाथापाई के साथ हुआ विरोध

सलेमपुर के भाजपा विधायक काली प्रसाद को फिर ग्रामीणों ने गांव से भगाया , गालीगलौज हाथापाई के साथ हुआ विरोध
कुलदीपक पाठक

देवरिया 21 अप्रैल 2019 ।। जनपद के सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के लार कस्बे के निकट ग्राम मटियारा जगदीश में स्थानीय विधायक को जाना महंगा पड़ा जहां भाजपा के विधायक काली प्रसाद भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के पक्ष में मटियारा गांव में चुनाव प्रचार के लिए पंहुचे थे जहां पर नाराज ग्रामीणों ने भद्दी-भद्दी गालियों से उनका स्वागत किया।  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि बीते दो दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे विधायक काली प्रसाद और सांसद प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई और उन लोगों को वहां से बैरंग वापस लौटना पड़ा था।  इस वीडियो में भी कुछ नजारा वैसा ही है लेकिन बस गांव बदल गया है साथ ही इसमें विधायक के गनर  के साथ भी धक्का-मुक्की की जा रही है द और वह बीच-बचाव करने में लगा हुआ है अंत में विधायक जी को विवश होकर गांव से वापस लौटना ही पड़ता है ।