लखनऊ : सोमवार को 1 बजे तक अखिलेश कर सकते है बलिया के प्रत्याशी का ऐलान , ठाकुर या ब्राह्मण होगा प्रत्याशी ?
सोमवार को 1 बजे तक अखिलेश कर सकते है बलिया के प्रत्याशी का ऐलान , ठाकुर या ब्राह्मण होगा प्रत्याशी ?
मधुसूदन सिंह
लखनऊ 21 अप्रैल 2019 ।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोमवार को बलिया लोकसभा के लिये प्रत्याशी की घोषणा 1 बजे तक कर सकते है । सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव 11 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचकर शेष बची सीटों के प्रत्याशियों के सम्बंध में चर्चा के बाद घोषणा करेंगे । बलिया लोक सभा सीट पर ब्राह्मण या ठाकुर ही प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा ऐसा सूत्रों ने बताया है । वही समाजवादी पार्टी बैरिया के भाजपा विधायक द्वारा बैठक में ब्राह्मण पदाधिकारी के साथ कि गयी बदसलूकी को भी भुनाने के प्रयास में दिख रही है । अगर यह होता है तो ब्राह्मण प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है । बीजेपी से टिकट न मिलने के कारण नाराज चल रहे सांसद भरत सिंह का भी अखिलेश यादव से मिलने की की जा रही कोशिशों से राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो सकती है । अगर इनकी अखिलेश यादव से मुलाकात हो गयी तो बलिया में एक नया समीकरण सामने आ जायेगा । अब देखना है कि कल क्या घोषणा होती है ?