Breaking News

लखीमपुर खीरी : कांग्रेस सत्ता में आई तो देशद्रोह जैसी धाराएं कर देगी खत्म : सीएम योगी

कांग्रेस सत्ता में आई तो देशद्रोह जैसी धाराएं कर देगी खत्म - सीएम योगी
ए कुमार


लखीमपुर खीरी 21 अप्रैल 2019 ।।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर खीरी के निघासन में चुनावी दोरे पर थे।इस दौरान उन्होंने जहां प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की जम कर तारीफ़ की वही कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किया।
उन्होंने प्रधानमन्त्री की तारीफ़ करते हुए कहा कि
उत्तर प्रदेश में 16 सीटो पर आ रहे रुझान ने साबित कर दिया है कि भजपा मोदी ने 5 साल के अंदर पूरी ईमानदारी और नेकनियती के साथ काम किया , देश मे एक ही नाम चल रहा है वो नाम है सिर्फ मोदी का।
उन्होंने कहा हमारी सरकार आयी और हमने जीरो टॉलरेंस पर काम किया, जिससे अपराधी या तो जेल पहुँचे या तो राम नाम सत्य हो गया।
उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा राहुल गांधी मंदिर मंदिर जाकर जनेव दिखाते है, लेकिन केरल जाकर हरा झण्डा दिखलाते है, ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है और दूसरे देश मे घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक हमारी सरकार में की गई है।
उन्होंने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि
2012 में जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो पहला निर्णय आतंकियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार के 5 साल और राज्य में उनकी सरकार के 2 सालों की तुलना पुरानी सरकारों से नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सुशासन व राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रही है। देश का हर देशभक्त नागरिक नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। योगी ने कहा कि पहले आतंकवादी कहीं भी बम धमाके करते थे, लेकिन अब हमारी सरकार में दुश्मन के घर घुसकर भी आतंकियों के कैंप नष्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस से घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि सत्ता में तो आतंकवादियों के मामले खत्म कर देंगे देशद्रोह जैसी धाराएं खत्म कर देंगे और सेना के विशेष अधिकार भी खत्म कर देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना बेल्ट में गन्ना किसानों का मुद्दा भी छुआ।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के 7 बार के कार्यकाल में भी गन्ने का इतना भुगतान नहीं हुआ, जितना उनकी सरकार ने पिछले 2 सालों में करा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जब तक खेत में गन्ना रहेगा, तब तक चीनी मिले इस बार बंद नहीं होंगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कि अगर चीनी मिल ने किसानों को भुगतान नहीं करती तो प्रदेश के जिले उनके स्वागत के लिए तैयार है।