Breaking News

गोरखपुर : हियुवा के संस्थापक सदस्यों की हुई बैठक , बूथ व्यूह रचना से लेकर सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का हुआ निर्णय

गोरखपुर : हियुवा के संस्थापक सदस्यों की हुई बैठक , बूथ व्यूह रचना से लेकर सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का हुआ निर्णय
ए कुमार

गोरखपुर 7 अप्रैल 2019 ।।
आज हियुवा के संस्थापक सदस्यों की एक बैठक  राजेश सिंह (सदस्य प्रदेश कार्यसमिति) की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमे प्रदेश महामंत्री ई पी के मल्ल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष, महानगर) ने किया । 19 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव में गुरु गोरक्षनाथ के आशीर्वाद एवं परमपूज्य महराज जी के मार्गदर्शन से गोरखपुर की सीट पर एक भारी अंतर से विजय की रूपरेखा तैयार होने के क्रम में सभी पुराने योगी सेवकों को सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यो को जन जन तक पहुचाने के साथ साथ व बूथों के व्यूहरचना कैसे हो उस पर विचार किया गया। बैठक को संम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मल्ल ने कहा कि परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में हिंदुत्व व विकास का परचम गोरखपुर लोक सभा से शुरु होकर संम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में फैला है और यह पूरे भारत वर्ष में चर्चा का विषय बना हुआ है , ऐसे में बाबा गोरखनाथ का यह गोरखपुर लोकसभा सीट भाजपा के पक्ष में प्रचण्ड बहुमत से जीते और मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बने इसके लिए श्री गोरक्षपीठ से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने 74+ के नारे को दुहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री राजेश सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को सभी के साथ सामंजस्य स्थापित कर एक मजबूत अंतर से गोरखपुर लोकसभा सीट जीतने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
बैठक में प्रमुख रूप से महेश तिवारी, राजेश गुप्ता, प्रभात दुबे, विंध्यवासिनी नंदन(एड), मुकेश सोनकर, अतुल श्री0, अरुण बरनवाल,राकेश मद्देशिया, विष्णु यादव, जयन्त निषाद, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, आलोक सिंह, देवा नंद, विनोद गुप्ता, अशोक तिवारी, सुनील चंदानी, मनोज श्री0, मन्नू सोनकर, रविन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।