Breaking News

देवरिया : व्यापारी हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया : व्यापारी हत्या कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 
कुलदीपक पाठक

 देवरिया 7 अप्रैल 2019 ।। जनपद के गौरीबाजार थाना पुलिस द्वारा गौरीबाजार व्यापारी हत्याकाण्ड में अभियुक्त को मुठभेड़़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह ने देवरिया पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कार्यालय में व्यापारी हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए कहा कि मठिया माफी में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति चेकिंग किया जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना मिली की व्यापारी हत्याकांड में अभियुक्त अपने साथी के साथ कहीं जा भागने के फिराक में था  पुलिस टीम सूचना मिलते ही नकटा नाला के समीप वाहन चेकिंग करने लगी, तभी एक बुलेट मोटर साईकिल आती हुई नजर आयी पुलिस टीम को देख कर मोटर साईकिल मोड़कर भागने लगे कि वाहन फिसलकर गिर गया। जिसपर पीछे बैठा व्यक्ति अपने तमंचे से पुलिस टीम पर  फायर किया, जिससे पुलिस टीम अपने आप को बचाते हुए व्यक्तियों को घेर कर पकड़ लिया गया। जिसके पास से एक कटृ व एक जिन्दा कारतूस के साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया।

आपको बता दे की बिते 16 मार्च की शाम को बेकरी व्यापारी योगेश जयसवाल को गोली मार दिया था जिसको लेकर व्यपारियो ने गोरखपुर देवरिया मार्ग घंटो जाम कर दिया था । जानकारी के अनुसार रंगदारी न देने पर बदमाशों ने व्यापारी की गोली मार कर हत्या करते हुए फरार हो गये थे और घटना के पहले ही व्यापारी ने  पुलिस में इसकी शिकायत की थी जो उसे महंगा पड़ गया ! अपराधी दिन दहाड़े उनके दुकान पर पहुंच गोलियों की बौछार करते हुए मौके से फरार हो गए ! इस घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत जनपद  तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गये ! वही घायल व्यापारी को ईलाज के गोरखपुर मेडिकल ले जाते समय रास्ते में ही व्यापारी की मौत हो गई ! इसके बाद सैकड़ो ग्रामीणों समेत व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष समेत व्यापारियों ने गोरखपुर देवरिया मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था! काफी मानमनौवल के बाद जाम देर रात करीब एक बजे हटावाया  गया ! इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई ! इस बाबत व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष का कहना था कि पीड़ित व्यापारी ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले पर गंभीरता नहीं लिया जिस कारण आज व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ! इस मामले का जल्द खुलासे के साथ थानाध्यक्ष को तत्काल कार्य से हटाया जाये नहीं तो यह आन्दोलन अभी और उग्र रूप होगा ।मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल,वह सदर सीओ वरूण मिश्रा के काफी मान-मनौव्वल व जल्द गिरफ्तारी करने की बात करने पर व्यापारियों ने जाम हटाया था जिसके बाद से ही पुलिस अधीक्षक किरीट राठौर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल की देखरेख में टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी जिससे पुलिस को आज सफलता मिली । गिरफ्तारी करने वाली टीम में  पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछे जाने पर उनके द्वारा अपना नाम पता मन्नू यादव पुत्र विशेस्वर यादव निवासी-पननहा थाना-गौरीबाजार जनपद-देवरिया एवं शैलेन्द्र सिंह उर्फ टाइगर पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी-कैलानी थाना-मईल जनपद-देवरिया बताया गया। अभियुक्त मन्नू यादव के पास से एक 315 बोर का तमंचा एवं फायर खोखा एक अदद तथा शैलेन्द्र सिंह के पास से एक अदद 315 बोर कट्टा एवं एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद कट्टा, कारतूस एवं वाहन बरामद किया।गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक अनील कुमार सिंह विशेष टीम देवरिया, उ0नि0 संतोष सिंह, विशेष टीम ,उ0नि0 घनश्याम सिंह, विशेष टीम, कां0 मेराज, विशेष टीम, कां0 अरूण, विशेष टीम, कां0 धनन्जय श्रीवास्तव, विशेष टीम, कां0 प्रशान्त, विशेष टीम , कां0 राहुल, विशेष टीम देवरिया, कां0 विमलेश, विशेष टीम , कां0 सुधीर विशेष टीम, प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार मौर्य, हे0कां0 राजकुमार सिंह, कां0 उमेश चौहान, कां0 अरविन्द, कां0 रणजीत सिंह  आदि मौजूद रहे।