Breaking News

बोले चेयरमैन विनोद शंकर दूबे : अब नहीं है सहकारी बैंक मे भरोसे का संकट, 10 जुलाई को सहकारिता मंत्री की उपस्थिति मे होंगी एजीएम



बलिया।।  जिला सहकारिता बैंक का स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव का आयोजन 10 जुलाई को होगा। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएससी राठौर तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे सोमवार को करीब 1.45 बजे बताया कि उक्त अवसर पर बैंक के एक साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जायेगा। कहा कि पहले घाटे में चल रहा बैंक हमारे कार्यकाल में मुनाफे में पहुंच गया है।बताया कि पूरे जिले में एक लाख से ऊपर खाताधारक है।वहीं 46 हजार से अधिक नये खाताधारक भी जुड़े है‌।बताया कि रिजर्व बैंक ने बैंक को 25 करोड़ रूपये का लोन बांटने का आदेश दिया है।लेकिन हमारे पास कर्मचारी कम है और लोन बांटने के बाद लोन रिकवरी भी करनी होती है।ऐसे में हम करीब 10 करोड़ का लोन बांटने का लक्ष्य रखा गया है।इस मौके पर जिला सरकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अशोक पाठक आदि मौजूद रहे।

भरोसे का अब नहीं है संकट 

चेयरमैन श्री दूबे ने कहा कि मेरे कार्यकाल से पहले जिला सहकारी बैंक की साख सवालों के घेरे मे थी, आम आदमी यहां पैसा जमा करने से डरता था। चेयरमैन बनने के बाद मैंने सबसे पहले आमजन मे भरोसा पैदा करने के लिये लोगों के लंबित भुगतानों को करने का काम किया। पिछले लंबित बकायों का भुगतान होने से आमजन मे पुनः सहकारी बैंक मे खाता खोलने की हिम्मत पैदा हुई। यही कारण है मेरे कार्यकाल मे अबतक लगभग 46 हजार नये खाते खुले है। जिला सहकारी बैंक बलिया मे इस समय लगभग डेढ़ लाख से अधिक बचत खाते संचालित है।

अन्य बैंकों से 1 प्रतिशत अधिक दिया जाता है ब्याज 

श्री दूबे ने कहा कि जिला सहकारी बैंक द्वारा अपने बचत खाता धारकों को अन्य बैंकों से 1 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है। ऐसे ही सावधि जमा पर भी अन्य बैंकों से अधिक ब्याज दिया जाता है। साथ ही ऋण भी हमारा बैंक 6 प्रतिशत ब्याज दर पर दे रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बलिया को 25 करोड़ रूपये ऋण वितरित करने की स्वीकृति दी है। कर्मचारियों की कमी के चलते पूरा ऋण वितरित नहीं हो पा रहा है।

अगस्त मे कर्मचारियों की कमी हो जायेगी दूर 

विनोद शंकर दूबे ने कहा कि सहकारिता मंत्री श्री राठौर जी ने पूरे प्रदेश मे कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिये कमर कस ली है। आगामी 20 जुलाई को परीक्षा होने जा रही है, जिसके माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को अगस्त मे पोस्टिंग की जायेगी। कर्मचारियों की कमी पूरी होते ही बैंक की आय और बढ़ जायेगी।