Breaking News

बलिया से बड़ी खबर : डीजीपी साहब देख लीजिये बाराबंकी वाली खबर रसड़ा में , दिन के उजाले में मुंशी ले रहा है घूस , निरपराधों को छोड़ने के लिये ली घूस

बलिया से बड़ी खबर : डीजीपी साहब देख लीजिये बाराबंकी वाली खबर रसड़ा में , दिन के उजाले में मुंशी ले रहा है घूस , निरपराधों को छोड़ने के लिये ली घूस

संजीव बाबा
रसड़ा बलिया 7 अप्रैल 2019 ।। अभी बाराबंकी में व्यापारियों से 65 लाख रुपये वसूली करने के प्रकरण की तपिश अभी ठंडी भी नही पड़ी थी कि रविवार को निरपराधों को पहले
हवालात में डालने और फिर 20 हजार रुपये में छोड़ने की बात सामने आयी है । गरीब महिला किसी तरह 15 हजार रुपये देती है जिसको मुंशी दिन के उजाले में शान से गिन कर रखता है और बाते भी करता है । बता दे कि इस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र की दबंगई जगजाहिर है । ये आमजन से दबंगई तो रोज करते है लेकिन इन्होंने तो नगर पालिका के चेयरमैन ईओ और एसडीएम रसड़ा के आंखों के सामने ही सरकारी सड़क और नाले को कब्जा करके चौकी की बाउंड्री बना ली है और जिले के किसी अधिकारी में इतनी हिम्मत नही जगी की इसको गिरवा सके । आज की घटना में अपने सगे भाई की साली से नाथ बाबा मंदिर में शादी रचाना दूल्हे को भारी पड़ गया है । दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई रजिस्टर्ड शादी में रसड़ा पुलिस शनि की साढ़े साती की तरह आ गयी है । न जाने किस की कॉल पर 100 नम्बर की गाड़ी नाथ बाबा मंदिर पहुंचकर दूल्हा और दूल्हा के भाई को उठाकर कोतवाली रसड़ा के लाकअप में बंद कर दिया है । अब दूल्हे की मां मंजू देवी का आरोप है कि मुंशी मौर्या 20 हजार रुपये मांग रहे है और कह रहे है नही देने पर बलात्कार के मुकदमे में जेल भेज देंगे । बता दे कि 6 माह पहले लड़के के पिता को रसड़ा पुलिस ने बलात्कार के मुकदमे में जेल भेज चुकी है । बता दे कि रंजन कुमार पुत्र श्रवण कुमार राम निवासी रोहना सरदासपुर थाना कोतवाली रसड़ा बलिया अपने सगे भाई की साली सरिता पुत्री श्री भगवान राम से प्यार करने लगा और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली । पहले तो दोनों के घर वाले राजी नही हो रहे थे लेकिन दोनों जब शादी करने की जिद पर अड़ गये तो आज दोपहर में श्रीनाथ बाबा मंदिर में दोनों की शादी परिजनों ने करा दी , जिसकी रसीद भी कटी है । अभी शादी के बाद दोनों तरफ के लोग खुशियां मनाना शुरू ही किये थे कि 100 नम्बर की गाड़ी आयी और दूल्हा तथा उसके बड़े भाई को जबरिया अपने साथ उठाकर रसड़ा कोतवाली के हवालात में डाल दिया । यही से दक्षिणा मांगने की कहानी दिन में 12 बजे के आसपास से शुरू हुई है जो गरीबो के मुसीबत का कारण बन गयी है ।

यह देखिये यह महिला मंजू देवी कैसे पैसे दे रही है और मुंशी जी ले रहे है