बलिया :बोले जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति : प्रोत्साहन कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ाने में होता है सहायक ,सनबीम स्कूल अगरसण्डा में हुआ मेधावियों का सम्मान
प्रोत्साहन कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ाने में होता है सहायक : प्रो योगेंद्र सिंह
सनबीम स्कूल, अगरसण्डा में हुआ मेधावियों का सम्मान
बलिया 8 अप्रैल 2019 ।।सनबीम स्कूल अगरसण्डा, बलिया में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने विद्यालय परिसर में सत्रावसान के अवसर पर ‘‘प्रोत्साहन’’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 8 अप्रैल 2019 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो0 योगेन्द्र सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारम्भ तुलसी वेदी पर दीप प्रज्जवलित कर किया । तत्पश्चात उनका स्वागत विद्यालय प्रंबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, सचिव अरूण कुमार सिंह एवं निदेशक डॉ0 कुँवर अरूण सिंह ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। मुख्य अतिथि ने विगत शैक्षिक सत्र 2018-19 में विद्यालय के कक्षा एक से एकादश तक के बच्चों को उनके उपलब्धियों हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का प्रमाण-पत्र तथा मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतियोगिता हेतु अपने को कुशल रूप से तैयार करने हेतु प्रेरित करता है। उन्होनें छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, उत्तरोत्तर विकास तथा पठन-पाठन की आधुनिकतम व्यवस्थाओं को सुनकर व देखकर मैं काफी प्रसन्न हूँ एवं आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इसी विद्यालय के बच्चे विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होकर विद्यालय, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के निदेशक डॉ0 कुँवर अरूण सिंह ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अपने छात्र जीवन में प्रतिभाग करने वाली समस्त परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम पाने की भरपूर व कठोर प्रयास की जानी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनपद के बच्चों को आधुनिकतम शैक्षिक प्रणाली से शिक्षा देकर विश्व पटल पर विद्यालय का स्थान बनाया जाये। इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय, सचिव श्री अरूण सिंह तथा समस्त अध्यापकगण व कर्मचारीगण की उपस्थिति व सहयोग काफी सराहनीय रहा।