गोरखपुर :शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता,रिकवरी का डीपीआरओ ने दिया आदेश , बद से बद्दतर मिले शौचालय
शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता,रिकवरी का डीपीआरओ ने दिया आदेश , बद से बद्दतर मिले शौचालय
ए कुमार
गोरखपुर 8 अप्रैल 2019 ।। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत विकासखंड सरदार नगर के ग्राम पंचायत -विश्वम्भरपुर में शौचालय से सम्बंधित शिकायत को देखने के लिए मौके पर पहुंचे पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर को अनियमितता मिली, जिसके बाद उन्होंने रिकवरी का आदेश दिया।
शौचालय की स्थिति बद से बदत्तर देख कर मौके पर ही बिफर गये तथा कड़ी फटकार के साथ सचिव संजीव कुमार सिंह तथा प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र गुप्ता को जमकर फटकार लगायी । वही सबके सामने चेताते हुए कहा कि मौके पर सारे लोग आक्रोशित है, गांव में मानक के अनुसार बहुत ही कम काम कराया गया है। जो थोडा बहुत हुआ भी है वह मनमाने ढंग से कराया गया है।
मठिया पचपेड़वा की स्थिति तो और ही खराब हैं शौचालय तो बना है लेकिन आधे अधूरे होने के कारण प्रयोग में नही है। विश्वम्बरपुर गांव में लगभग ज्यादा से ज्यादा परिवार शौचालय विहीन है। जिसके वजह से सड़को पर गन्दगी का अम्बार फैला हुआ है। मौके का जायजा लेंने व ग्रामीणों में आक्रोश देख कर सचिव व प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र गुप्ता को फटकार के साथ ही साथ शौचालय निर्माण में हुए बंदरबांट की रीकवरी का भी मौके पर फरमान जारी कीये। जांच के दौरान जिला परियोजना समन्वयक बच्चा सिंह व दीनानाथ गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) परमात्मा प्रसाद पाण्डेय सचिव संजीव सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र गुप्ता, खण्ड प्रेरक चेतई प्रसाद पटवा, उर्मिला यादव ओ0डी0एफ0 टीम लीडर भुल्लन पासवान, दस्ता के विजयराज, राजकुमार निषाद, स्वच्छाग्रही दिनेश कुमार, तैनात कर्मचारी विनोद कुमार व उमेश नाथ तिवारी मौजूद रहे।