Breaking News

शर्मनाक :बलिया से बड़ी खबर : कक्षा 4 व 5 की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर लैंगिक उत्पीड़न करने वाला सहायक अध्यापक निलंबित

शर्मनाक :बलिया से बड़ी खबर : कक्षा 4 व 5 की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर लैंगिक उत्पीड़न करने वाला सहायक अध्यापक निलंबित
मधुसूदन सिंह

बलिया 8 अप्रैल 2019 ।। बलिया से प्राथमिक अध्यापक द्वारा अपनी छात्राओं के लैंगिक शोषण करने की शर्मनाक खबर आयी है । बताया जाता है कि अपने विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 4 व 5 की छात्राओं को प्रतिबंधित अश्लील वीडियो दिखाकर लैंगिक उत्पीड़न करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सहायक अध्यापक अरविंद कुमार को बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया संतोष कुमार राय ने आज निलंबित कर दिया है । यह घटना प्राथमिक विद्यालय चकिया नम्बर 2 , शिक्षा क्षेत्र बैरिया की बतायी जा रही है । अभिभावकों से शिकायत मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अरविंद कुमार को तुरंत निलंबित करते हुए बीआरसी रेवती से सम्बद्ध कर दिया है और बीईओ रेवती को जांच अधिकारी बनाकर 15 दिन में जांच आख्या मांगी है ।