Breaking News

सराहनीय कार्य : जांबाज पुलिसकर्मी ने रामगढ़ ताल में कूदकर महिला की बचाई जान


जांबाज़ पुलिसकर्मी ने रामगढ़ ताल में कूदकर महिला की बचाई जान 
ए कुमार

गोरखपुर 8 अप्रैल 2019 ।। राजघाट थाना अंतर्गत मिर्जापुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता की पत्नी पिंकी गुप्ता पारिवारिक समस्याओं को लेकर दुनिया से जीने की उम्मीद हार कर  आत्महत्या करने के नियत से रामगढ़ ताल में कूद गयी । जैसे ही पता चला है कि महिला  अपने धर  से किसी बातों को लेकर नाराज हो गयी थी और  गुस्से में आकर रामगढ़ ताल में कूदकर आत्महत्या करना चाह रही है ,उसी समय एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता की पुलिस मुस्तैदी दिखाती है । एम्स चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक मनीष कुमार यादव अपने हमराही रामप्रवेश चौहान के साथ  महिला को डूबते देख कर वर्दी सहित ताल में कूदकर महिला की जान बचा कर सच्चे पुलिसकर्मी का फर्ज निभाया। इस घटना को देख रहे लोगो के मुंह से अनायास ही निकल पड़ा -  जाको राखे साइयां मार सके ना कोई  । महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती करायी गयी है । पुलिस के इस कृत्य की सर्वत्र सराहना हो रही है ।