रामपुर : आजम खान के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
आजम खान के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
ए कुमार
रामपुर 8 अप्रैल 2019 ।।
पिछले 5 अप्रैल को जनसभा में दिए गए अपने बिबाड़ी
विवादित बयानों के कारण आजम खान की मुश्किलें बढ़ने वाली है । संयुक्त गठबंधन के रामपुर के प्रत्याशी और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ आज जिला प्रशासन ने संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है । आज दर्ज एफआईआर में आजम खान के ऊपर धार्मिक उन्माद फैलाने , पीएम सीएम के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग करना , पीएम सीएम को मुसलमानों के बच्चों का कातिल कहने ,मुसलमानों को बीजेपी के खिलाफ धर्म के आधार पर भड़काना , अधिकारियों को जालिम नीच और इनकी मां को भी इंगित करके अपमान जनित शब्दो का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है । यही नही इसमें यह भी आरोप लगाया गया है श्री खान ने माननीय चुनाव आयोग पर भी गलत बयानी की है । अब देखना है कि इतने गंभीर आरोप लगने के बाद पूर्व मंत्री और संयुक्त गठबंधन प्रत्याशी आजम खान की गिरफ्तारी भी होती है या सिर्फ एफआईआर दर्ज कर प्रशासन शांत हो जाएगा ?