नगरा बलिया : बिजली विभाग की लापरवाही से साढ़े बारह बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक , फायर बिग्रेड के देर से पहुंचने पर लोग हुए आक्रोशित
बिजली विभाग की लापरवाही से साढ़े बारह बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक , फायर बिग्रेड के
देर से पहुंचने पर लोग हुए आक्रोशित
दिग्विजय सिंह
नगरा बलिया 8 अप्रैल 2019 ।।सोनापाली गांव में खेत मे खड़ी गेहू की फसल में सोमवार को अपराह्न स्पार्किंग से लगी आग से 12 बिग्घे फसल जलकर खाक हो गई।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग बुझाने में दो युवक आग की ताप से गम्भीर रूप से बीमार हो गए।आग बुझने के बाद अग्नि शमन की गाड़ी पहुँची किन्तु पुलिस पहले ही पहुँच चुकी थी।ग्रामीण अग्नि शमन विभाग के उपर काफी आक्रोशित दिखे।ग्रामीणों का आरोप है कि बार बार फोन करने के बाद भी विभागीय कर्मचारी फोन रिसीव नही कर रहे थे।
सोनापाली निवासी रामनिवास सिंह के खेत मे विद्युत पोल लगा हुआ है।उस पोल पर सोमवार को स्पार्किंग होने लगी।ग्रामीणों ने क्षेत्र के बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी को सूचना दिया।संविदा कर्मचारी ने विद्युत उपकेंद्र नगरा पर तैनात कर्मचारियों को सूचना दी।सोनापाली गांव के तरफ विद्युत आपूर्ति रोक दी जाए।आपूर्ति कटते ही कर्मचारी तार ठीक करने के लिए अभी पोल पर चढ़ ही रहा था कि विद्युत आपूर्ति दुबारा बहाल हो गई।बिजली आते ही पोल से स्पार्किंग शुरू हो गई और चिंगारी गेहू के खेत मे गिरी जिससे खेत मे आग लग गई।तेज पछुआ हवा के कारण आग विकराल रूप धारण कर ली।आग लगते ही आसपास के सैकड़ों लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए।तबतक रामनिवास की 11 बिग्घे, विद्यार्थी सिंह की 1 बिग्घा तथा रउफ की आधा बिग्घा गेहू की फसल जलकर खाक हो गई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार बार 100और 101 नम्बर पर फोन लगाया जा रहा था।घन्टी जा रही थी किन्तु कोई रिसीव नही कर रहा था।तब ग्रामीण नगरा पुलिस को सूचना दिए।पुलिस अग्नि शमन केंद्र को सूचना देने के बाद मौके पर पहुँची।इस बाबत विद्युत उपकेंद्र नगरा के अवर अभियंता सत्यम गोड़ ने बताया कि फसलों को देखते हुए दिन में विद्युत आपूर्ति बंद करने की बुलेटिन जारी कर दी गई है।किन परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति की गई, इसकी जांच कराई जाएगी।