Breaking News

नरही बलिया : आग ने छीनी दो गरीब परिवारों का सर्वस्व , खाक हुआ आशियाना ,भुखमरी और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुए गरीब

 आग ने छीनी दो गरीब परिवारों का सर्वस्व , खाक हुआ आशियाना ,भुखमरी और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हुए गरीब






नरही बलिया 8 अप्रैल 2019 ।। थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में सोमवार को दोपहर 1:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियां जलकर के राख हो गई 10 मुर्गियां भी दरबे सहित जल गई ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया। बताया जाता है कि मोहन राजभर के झोपड़ी से अचानक आग की लपटें उठती देख लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर सुदामा राजभर की रिहाई सी झोपड़ी को आगोश में ले लिया।और पलभर में ही दोनों झोपड़िया जलकर राख हो गई।पीड़ित परिवार के लोग खेतों में कटाई करने गए थे।घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था।आसपास के लोग अथक प्रयास कर आग को बुझाया।इस अगलगी में पीड़ितों के अनुसार सब कुछ जल गया है।छठी देवी पत्नी सुदामा राजभर ने बताया कि बेटी की शादी के लिए कुछ पैसा और कहना जूटा कर रखी थी जो इस अगलगी में जल गया।सब कुछ जल जाने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये है ।