Breaking News

कप्तानगंज में दिनेश शर्मा बोले : जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी अपनी आंख उठाते है तो पाकिस्तान की बस्तियों में बच्चा बच्चा कहता है चुप रहो मोदी ने आंख दिखाई है !



कप्तानगंज की चुनावी रैली में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का तीखा बयान : सीएम योगी मां शाकम्भरी देवी की पूजा से तो विपक्ष देवबन्द जाकर की रैली की शुरुआत
ए कुमार


कप्तानगंज बस्ती 7 अप्रैल 2019 ।।
कप्तानगंज पहुंचने पर डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया । अपने संबोधन में डॉ शर्मा ने कहा कि  हम हिन्दू मुस्लिम पर राजनीति नही करते लेकिन बहुसंख्यकों के साथ अन्याय भी नही होने देंगे ।
गठबंधन जनता को हिन्दू मुस्लिम और जाति में बांटना चाहता है ।पिछले चुनाव में मोदी जी को विपक्ष ने नीच कहा था तो उनका देश मे सूपड़ा साफ हो गया था इस बार विपक्ष ने योगी जी को नीच कहा है तो इस बार गठबंधन पूरी तरह से यूपी से खत्म जो जाएगा । बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मायावती का हाथी इस बार भी अंडा देगा ।
डिप्टी सीएम ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्ष सरकार बनाने का सपना देख रहा, उनके लिए यही कहूंगा कि न नौ मन तेल होइ न राधा नचिहे

 डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनकी सरकार में जैसे ही नातेदार का फ़ोन आता था, जो अभी जमानतदार है, वैसे ही उद्योगपतियों को हजारों करोड़ रुपये बिना किसी जमानत के बांट दिए जाते थे ।मोदी जी जब इसको रोक दिया तो उन्हें चोर कहते हैं ।  जमानत पर कांग्रेस के लोग हैं और चोर प्रधानमंत्री को बता रहे हैं । जो लोग  देश मे दो पीएम बनाने की बात करने वाले है उनका  मकसद कभी पूरा नही होगा । विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि  महागठबंधन में प्रधानमंत्री बनने की होड़ लगी है और मायावती, अखिलेश, चंद्र बाबू नायडू, शरद पवार और ममता खुद को पहले ही पीएम घोषित कर चुकी है ।

राहुल गांधी द्वारा संसद में आंख मारने की घटना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के राहुल संसद में जब आंख बंद करते है तो वे हैंसी के पात्र बन जाते है ।
जबकि जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी अपनी आंख उठाते है तो पाकिस्तान की बस्तियों में बच्चा बच्चा कहता है चुप रहो मोदी ने आंख दिखाई है, और पाकिस्तान के पीएम इमरान भी डर जाते है ।चुनावी रैली में डिप्टी सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को वोट देने की की जनता से अपील।

रैली को सांसद हरीश द्विवेदी विधायक दयाराम चौधरी, विधायक सीपी शुक्ला, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन , राजकुमार शुक्ल, आलोक पांडेय,  राजेश पाल चौधरी, अभिषेक पटेल ने भी संबोधित किया ।