बलिया : जिला महिला चिकित्सालय में हुआ पोलियो अभियान का उद्घाटन
जिला महिला चिकित्सालय में हुआ पोलियो अभियान का उद्घाटन
बलिया, 07 अप्रैल 2019
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजनाथ एवं वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय डॉ० सुमिता सिन्हा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर बच्चों को पोलियो ड्राप “दो बूंद ज़िन्दगी की” पिलाकर अभियान की शुरुआत की ।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजनाथ ने कहा कि अब देश में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है लेकिन फिर से पोलियो वायरस पनप न सके इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 0-5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है| उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने-अपने बच्चों को पोलियो बचाव की खुराक अवश्य पिलायें ताकि भारत में पोलियों को समूल रूप से नष्ट किया जा सके|
उद्घाटन समारोह में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० विजय यादव ने बताया कि जिले में 4.76 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
इस मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सत्या सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० रशीद इमामुद्दीन, अपर शोधाधिकारी रामहित, वैकसीन कोल्ड चैन मैनेजर यू०एन०डी०पी० से बहादुर प्रसाद, डब्ल्यू०एच०ओ० प्रतिनिधि अविनाश पाण्डेय, यूनिसेफ़ प्रतिनिधि नसीम खान, समाजिक कार्यकर्ता हाजी अपसर आलम सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्साधिकारी उपस्थित थे ।