Home
/
Unlabelled
/
पाक विदेश मंत्री का दावा : 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच फिर हमला कर सकता है भारत
पाक विदेश मंत्री का दावा : 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच फिर हमला कर सकता है भारत

7 अप्रैल 2019 ।।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बार भारत की तरफ से हमले की आशंका जताई है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत एक बार फिर हमला करने की तैयारी कर रहा है. मुल्तान में एक प्रेस वार्ता के दौरान कुरैशी ने कहा कि 'विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक भारत एक और बार हमला करने के लिए तैयार है.'
Geo News के अनुसार कुरैशी ने कहा कि 'पाकिस्तान के खिलाफ भारत 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच हमला होने की संभावना है. हमारे पास अभी जो विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, उसके अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए, पुलवामा जैसी एक नई घटना भारत द्वारा पाकिस्तान पर राजनयिक दबाव बढ़ाने के लिए (प्लान्ड) हो सकती है.'

कुरैशी ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ विचार-विमर्श के बाद, हमने पाकिस्तान के लोगों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस जानकारी को साझा करने का फैसला किया है. राष्ट्र को जानकारी देना हमारी नीति है.'
कुरैशी के मुताबिक, 'अभी युद्ध की कोई आशंका नहीं है.' उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया. कुरैशी ने कहा , 'पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पांच स्थायी सदस्य देशों (चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका) को भारत की कोशिशों के बारे में जानकारी दी है.'
कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान 'मामलों को हल करने के लिए ईमानदारी से कोशिश कर रहा है और फिर से दोनों देशों और क्षेत्र के हितों में बातचीत के लिए भारत को आमंत्रित कर रहा है. पाक के मंत्री ने प्रस्ताव दिया, 'शांति और दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि के लिए पाकिस्तान फिर से भारत को बातचीत आमंत्रित पर कर रहा है.'
पाक विदेश मंत्री का दावा : 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच फिर हमला कर सकता है भारत
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 07, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
April 07, 2019
Rating: 5