Breaking News

बलिया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 05 अर्न्तजनपदीय असलहा तस्करों को 10 अदद असलहों और 15 अदद कारतूस के किया गिरफ्तार


बलिया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 05 अर्न्तजनपदीय असलहा तस्करों को 10 अदद असलहों और 15 अदद कारतूस के किया गिरफ्तार



बलिया 7 अप्रैल 2019 ।।
 पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़  मनोज कुमार तिवारी  द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक बलिया देवेन्द्र नाथ के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.04.2019 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तथा स्वाट टीम व सर्विलांस टीम व परिक्षेत्रीय एण्टी एक्टार्सन सेल आजमगढ़ ने मुखबिर सूचना पर
बिहार से अवैध असलहा लाकर बेचने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है ।
ये पांचो अपराधी दो मोटर साइकिलों पर बैरिया की तरफ से बलिया के रास्ते गाजीपुर जाने वाले थे जिनको सहरसपाली पेट्रोल पंप के पास रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने का प्रयास किया गया , जिनको पुलिस टीम ने नाकाम करते हुए गिरफ्तार कर लिया ।
 कड़ाई से पुछ-ताछ में इन्होने ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह यादव,आकाश मौर्या, विकास सिंह यादव, राजेश राजभर तथा मुकेश चौहान बताया। तथा बताया की हम लोग बिहार से असलहा खरीद कर लाते है तथा आस पास के जिलों में ऊँचे दामों में बेच देते हैं।
तलाशी में अभियुक्तगणों के पास से 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर, 02 अदद पिस्टल मय 06 अदद कारतूस 32 बोर, 02 अदद कट्टा मय 03 अदद कारतूस 12 बोर, 01 अदद कट्टा 303 बोर, 04 अदद कट्टा मय 06 अदद कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिये गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 15000/- रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र दरोगा सिंह यादव निवासी ढड़नी थाना सुहवल जनपद गाजीपुर।
2. आकाश मौर्या पुत्र मिठाई लाल मौर्या निवासी राजापुर उर्फ आगापुर थाना सैयदपुर जनपद गाजीपुर।
3. विकास सिंह यादव पुत्र राम अवतार सिंह निवासी ढोड़नी थाना सुहवल जनपद गाजीपुर।
4.  राजेश राजभर पुत्र रामजन्म राजभर निवासी मुड़ियारी थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।
5. मुकेश चौहान पुत्र बिरजू चौहान निवासी विजहरी थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।
बरामदगी
1. 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर
2. 02 अदद पिस्टल मय 06 अदद कारतूस 32 बोर
3. 02 अदद कट्टा मय 03 अदद कारतूस 12 बोर
4. 01 अदद कट्टा 303 बोर
5. 04 अदद कट्टा मय 06 अदद कारतूस 315 बोर
6. 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होन्डा सुपर स्पेलन्डर UP60 V5128 व हीरो होन्डा स्पलेन्डर प्रो बिना नम्बर प्लेट के बरामद।
आपराधिक इतिहास:-
राजेश राजभर का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 102/15 धारा 308,323,504 भादवि थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।
2. मु0अ0सं0 781/15 धारा 379,411,420 भादवि थाना सादात जनपद गाजीपुर।
3. मु0अ0सं0 01/17 धारा 60आबकारी अधिनियम थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।
मुकेश चौहान का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 200/15 धारा 147,323,504,506 व 3(1)10 एस0सी0 एस0टी0 एक्ट थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।
2. मु0अ0सं0 242/15 धारा 41,411,414 भादवि थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर।
3. मु0अ0सं0 81/15 धारा 307 भादवि थाना सिगरा जनपद वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 89/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिगरा जनपद वाराणसी।
5. मु0अ0सं0 120/15 धारा 41,411,414 भादवि थाना सिगरा जनपद वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय थाना कोतवाली मय हमराह।
2. उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस मय हमराह।
3. उ0नि0 संजय सरोज स्वाट टीम बलिया ।
4. उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय प्रभारी परिक्षेत्रीय एण्टी एक्टार्सन सेल, आजमगढ़, उ0नि0 वी.के.सिंह  हे.का. श्यामसुन्दर सिंह ।